• Breaking News

    Thursday, June 8, 2017

    राशिफल - 8 जून गुरुवार, कैसा होगा आज का दिन

    8-june-thursday-ka-hindi-rashifal
    1. मेष (Aries)  
    णेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा।

    2. वृष (Taurus)  
    आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा।

    3. मिथुन(Gemini)    
    आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से व्याकुल रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है।

    4. कर्क (Cancer) 
    किसी भी कार्य में सोच-समझकर आगे बढ़ने का गणेशजी सूचन करते हैं। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी।

    5. सिंह (Leo)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए किसी निर्णय पर आना कठिन हो सकता है। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें।

    6. कन्या (Virgo)  
    आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेंट या उपहार मिल सकता है।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    7. तुला (Libra)  
    गणेशजी के अभिप्राय से आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिवारजनों के साथ बहस होगी तथा दुख हो सकता है। धन खर्च होगा।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    मित्रों, सम्बंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा।

    9. धनु (Sagittarius)  
    आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा।

    10. मकर (Capricorn)  
    आज आपका दिन सानुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा। व्यर्थ ही खर्च होगा।

    12. मीन (Pisces)
    आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप