• Breaking News

    Thursday, June 8, 2017

    देश और दुनिया में 8 जून को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

    हमारी दुनिया का इतिहास बहुत बड़ा है, और इसको जानने में हम आपकी मदद करेंगे। देश और दुनिया में 8 जून को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

    1948: भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।

    1955: अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।

    1970: जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी, हालाँकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए थे पर उनके वाहन चालाक के घायल होने की ख़बर आई थी।

    1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुक़ाबले 397 सीटें ले कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।

    1992: ब्राजील में पहली बार वर्ल्‍ड ओशियन डे मनाया गया।

    1997: पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।

    2009: मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक ,कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हो गया। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप