• Breaking News

    Friday, June 9, 2017

    राशिफल - 9 जून शुक्रवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में भी आशा अनुरूप फलों की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न बना रहेगा। शरीर में जोश और नया उत्साह देखने को मिलेगा।

    2. वृष (Taurus)  
    आपके रूके हुये कार्यो को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। कलान्तर में किए गए कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चॉद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।

    3. मिथुन(Gemini)    
    पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में मेहनत के अनुसार ही फल मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक किसी प्रकार की हानि हो सकती है।

    4. कर्क (Cancer) 
    व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है।

    5. सिंह (Leo)  
    गणेशजी कहते हैं कि कामकाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। परिवार का सुख अच्छा मिलेगा। बेवजह किसी से विवाद होने की संभावना है।

    6. कन्या (Virgo)  
    हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    7. तुला (Libra)  
    सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    ऑफिस वाले लोग अपनी उपयोगतिा बनायें रखें अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलाएं मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है।

    9. धनु (Sagittarius)  
    अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी।

    10. मकर (Capricorn)  
    नए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। पाइल्स रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की जरूरत है।

    12. मीन (Pisces)
    नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलाएं अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप