![]() |
| इस भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्त होने के कारण शरीर को आराम नहीं मिल पाता। एेसे में थकान महसूस होने लगती है। |
1. पानी पीएं -
पानी हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में अगर शरीर में पानी की कमी पूरी न हो तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और थकान होने लगती है। इसलिए एेसे फलों का सेवन करें जिनमें पानी की अधिक मात्रा हो। जिससे की आपके शरीर में आसानी से पानी की पूर्ती हो सके।
2. हेल्दी स्नैक्स खाएं -
अपनी डाइट में हैल्दी स्नैक्स और ड्राई फ्रूट को ज्यादा शामिल करें। एेसी चीजों का सेवन न करें जिनमें नमक और शुगर की मात्रा अधिक हो। आॅयली फूड का सेवन भी न करें।
3.टहलें -
टहलना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। थकान महसूस होने पर जहां पर भी आप बैठें हैं वहां से उठ कर थोड़ा इधर-उधर टहलें। एेसा करने से मांसपेशियों और दिमाग को ऑक्सीजन मिलता है, और आपको कम थकान महसूस होगी।
4. अधिक न खाएं -
खाना खाते समय ध्यान रखें की जरुरत से ज्यादा न खाएं। एेसा करने से आलस आता है और थकान भी महसूस होती है। खाने के छोटे-छोटे टुकडों लें और उनको अच्छे से चबा कर खाएं। जिससे शरीर की पाचन सकती सही रहे।
5. चाय और कॉफी -
जब भी आप थकान महसूस करें तो चाय औक काॅफी का सेवन करें। इसमें मौजूद कैफीन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
6. ब्रेकफास्ट -
अपने नाश्ते में ऐसी चीजे ज्यादा लें जो आपको ऊर्जा प्रदान करें। जिसमें प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में हो और शूगर की मात्रा कम हो। यह शरीर की थकान को दूर करने में सहायक होते है।
- गर्मियों में पसीने से बचने के लिए अपनी डाइट में ये करे शामिल।




No comments:
Post a Comment