• Breaking News

    Thursday, June 22, 2017

    ये बाते जरूर शेयर करती है बहने आपस में।

    Ye-baate-jrur-share-krti-ha-bhane-aapas-me
     बहने दोस्तों की तरह अपनी हर बात एक-दूसरे से शेयर भी करती हैं। तभी तो दो बहनो का रिश्ता सबसे प्यारा होता है
    भाई-बहन का रिश्ता सबसे प्यारा होता है लेकिन दो बहनों का आपस प्यार भरा रिश्ता और भी प्यारा होता है। इनकी जबरदस्त कैमिस्ट्री ऐसी है कि पल में लड़ाई और दूसरे ही पल ढेर सारा प्यार। जब बहनों में से कोई भी परेशानी या मुश्किल में होता है तो दूसरी बहन उसकी हिम्मत बन जाती है। बहने दोस्तों की तरह अपनी हर बात एक-दूसरे से शेयर भी करती हैं। तभी तो दो बहनो का रिश्ता सबसे प्यारा होता है, कुछ ऐसी बातें हैं जो बहनें एक-दूसरे के साथ जरूर शेयर करती हैं।

    1. कैसी लगी ड्रैस -
    लड़की घर में सारे सदस्यों से चाहे यह पूछ ले कि ड्रैस कैसी लगी लेकिन जब तक वह अपनी बहन की इस बारे में राय न ले ले, तब तक उसे तसल्ली नहीं मिलती। कई बार को बहने  एक-दूसरे को तस्वीरें भेज कर भी सलाह लेना नहीं भूलती।
    2. शाम को सेल में चलें -
    बहनों का वार्डरोब अक्सर एक ही होता है। इनकी अलमारी में हमेशा कपड़ों से भरी रहती है लेकिन जब बात सेल की आती है तो दोनों आपस में सुलह करती हैं कि शाम को सेल में चलें।

    3. मम्मी को मत बताना -
    बहनों के बीच में गुफ्तगूं तो चलती ही रहती है। दोनों एक-दूसरे को राज छुपा कर रखने के लिए ब्लैकमेल करती रहती हैं।
    4. कुछ खाने को ले आना -
    जब बहन बाहर जाती हैं तो दूसरी हमेशा उसे पीछे से आवाज देकर कहती है कि बहुत भूख लगी है। घर वापिस आते समय खाने को कुछ ले आना। ऐसा सिर्फ बहन को ही कहा जा सकता है।

    ऐसे लड़को से बच के रहे लड़किया।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप