• Breaking News

    Wednesday, June 28, 2017

    अपनी मसल्स बढ़ानी है तो करे ये काम।

    Apni-masals-badaani-ha-to-kre-ye-kaam
    बॉडी बनाने के लिए बहुत ज्यादा करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन सही तरीके से किया जाना चाहिए।
    आज की लाइफस्टाइल की अनुसार पुरुष फिट और मसल्‍स बॉडी बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। इसके लिए वह कई तरह के फुड सप्लीमेंट्स और जिम भी ज्वाइंन करते हैं। कई बार मसल्‍स बनाते समय अपनी ही कुछ गलतियों के कारण वह बॉडी नहीं बना पाते। बॉडी बनाने के लिए बहुत ज्यादा करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन सही तरीके से किया जाना चाहिए। कुछ खास बातों का ख्याल रखकर आप जल्दी मसल्स बना सकते हैं। इसके लिए कुछ असरदार टिप्स है जिन्हे आप अपनाकर ये सब आसानी से कर सकते है।

    1. नियमित रूप से जाएं जिम -
    जिम जाने का मतलब यह नहीं है कि आपका जब भी मन करें जिम चले जाएं। कभी कभी एक्सरसाइज करने से बॉडी नहीं बनती। इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। इस बात का ध्यान रखें कि एक्सरसाइज हमेशा कपड़े पहन कर ही करें। जिससे बॉडी गर्म रहे, जिससे आप जरूरत के हिसाब से ही एक्सरसाइज कर पाएंगे।

    2. लैग लिफ्ट -
    लैग लिफ्ट के लिए पहले जमीन पर सीधे लेट जाएं। पैरों को बिल्कुल सीधा रखें और हाथों को बॉडी के दोनों ओर रखें। अब दोनों पैर एक साथ बिना मोडे 90 डिग्री कोण तक कमर के सीधे ऊपर तक लाएं, धीरे-धीरे पैरों को वापिस लाएं। इस तरह 6-10 बार इसे दोहराएं। इससे पैर और पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को एनर्जी मिलती है। जो की आपको हमेशा फिट रखती है।

    3. क्रंच एक्सरसाइज -
    बॉडी बनाने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है क्रंच। फर्श पर लेट कर सांस को अंदर खींचते हुए शरीर के ऊपरी भाग को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। आप इसे 10-12 बार कर सकते हैं। इसे हफ्ते में 4 या ज्यादा से ज्यादा 5 बार ही करें। शुरूवात में इससे पीठ और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। लेकिन लगातर करने से दर्द में राहत मिल जाती है।

    4. आहार का भी रखें ध्यान -
    बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से पहले भी कुछ न कुछ हल्का-फुल्का जरूर खाना चाहिए। बाजार के सप्लीमेंट्स लेने की बजाए आप अंडे, दूध, दही, पनीर और केले खाएं। अगर आपने जिम ज्वाइन   रखी है इसका मतलब आप बहुत मेहनत क्र रहे है तो आपकी डाइट भी उसके अनुसार ही स्ट्रांग होनी चाहिए। तभी आपको जिम करने का लाभ मिल पायेगा।

    भीगे हुए बादाम खाने के अनेक लाभ।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप