• Breaking News

    Wednesday, June 28, 2017

    स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है सोयाबीन।

    Skin-ke-leye-bhut-faaydemand-ha-soyabeen
     सोयाबीन में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से आपकी त्वचा से जुडी सारी परेशानिया दूर हो जाती है।
    आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी समस्या से परेशान है। सोयाबीन एक एेसा उपाय है जो इन समस्याओं को जड़ से खत्म करता है। यह चेहरे की कई परेशानियों को भी दूर करती है। सोयाबीन में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से आपकी त्वचा से जुडी सारी परेशानिया दूर हो जाती है।

    1. झुर्रियां -
    आज के फैशन के समय में हर लड़की चाहती है कि वो हमेशा जवां दिखे। लेकिन झुर्रियां उनकी खुबसूरती को बिगाड़ देती हैं। सोयाबीन के सेवन से इस समस्या से बहुत जल्द राहत मिलती है। और आपकी झुर्रीया कम हो जाती है।

    2. आॅयली स्किन -
    ज्यादातर लोगों में आॅयली स्किन की समस्या देखी जाती है और गर्मीयों में आॅयली स्किन लोगों को बहुत परेशान करती है। एेसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो सोयाबीन का नियमित रुप से सेवन करना शुरु कर दें। इससे आप आॅयली स्किन से बहुत जल्दी राहत पा सकती हैं।


    3.  दाग-धब्बों से छुटकारा -
    दाग-धब्बे चेहरे की खुबसूरती को खराब कर देते हैं। इससे बचने के लिए चेहरे पर सोयाबीन का पैक लगाएं। इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सोयाबीन को पानी में भिगोएं और पीसकर मिश्रण तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आपको चेहरे की रौनक बढ़ जाती है।

    4. मजबूत नाखून -
    हाथों की खुबसूरती बढ़ाने में नाखून मुख्य भूमिका निभाते हैं। कई तरह के नेल पेंट लगाने और नियमित शेप बनाने के बावजूद भी लड़कियों को नाखून टूटने की शिकायत रहती है। सोयाबीन के उपयोग से नाखून जड़ से मजबूत होते हैं और चमक भी बनी रहती है। तो आप भी सोयाबीन का सेवन करना शुरू कर दे।

    सेंधा नमक है आपके लिए बहुत फायदेमंद।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप