![]() |
| चेहरे की रंगत निखारने के लिए लोग कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का बहुत उपयोग करते हैं जिससे त्वचा को नुकसान भी पहुंचता है। |
* जरुरी सामग्री -
- 5-6 बादाम
- 1 टीस्पून वैसलीन
- 1 अंडे का पीला हिस्सा
- 1 टीस्पून शहद
* पैक बनाने और लगाने की विधि -
सबसे पहले तो पानी में बादाम को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। बाद में इसे अच्छे से पीस लें। पीसे हुए बादाम में अंडे का पीला हिस्सा लेकर अच्छे से मिला ले। फिर इसमें वैसलीन और शहद डालकर दोबारा अच्छे से मिलाएं। अपने चेहरे को अच्छे से धोकर इस पैक को सही ढंग से लगाएं। जब पैक सूखने लगे तो चेहरे पर थोड़ा-सा पानी लगाकर हल्के हाथों से अच्छे से मसाज करें। बाद में पानी से अपना चेहरा धो लें। बाद में चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। हफ्ते में 2 बार इस पैक का उपयोग करें। ऐसा करने से आपका रंग बहुत जल्दी ही गोरा हो जायेगा।
स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है सोयाबीन।



No comments:
Post a Comment