* दालचीनी -
रात को 1 गिलास पानी में दालचीनी का 1 स्टिक डाल दें और सुबह इसे पी लें। इसका पाउडर चाय में मिला कर भी पी सकते हैं। एेसा करने से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप मौसमी बीमारियों से भी बचे रहेंगे।
* हर्बल चाय -
अदरक की चाय और ग्रीन टी इस मौसम में आपके शरीर को गर्म रखती है। यह गले में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाती है। तो इसका सेवन भी आपको बीमारियों से बचा सकता है।
* तुलसी -
तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एेसे में इस मौसम में साधा पानी पीने की बजाए तुलसी के पत्ते को उबाल कर पीएं। यह इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता हैं, और आपको बीमारियों से भी दूर रखता है।
* फलों का रस -
चेरी और कीवी में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, कैल्शियम, लोहा और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनका जूस पीने से मानसून में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। आप भी इन तरीको को अपनाकर इन मौसमी बीमारियों से बच सकते है।
- अगर एड़ी में दर्द है तो करे ये एक्सरसाइज।





No comments:
Post a Comment