• Breaking News

    Friday, June 30, 2017

    प्यार और करियर दोनों में बैलेंस बनाने लिए के अपनाये ये टिप्स।

    Pyar-or-careeyr-dono-me-balance-banaane-ke-leye-apnaye-ye-tips
    इस भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में किसी के लिए भी समय निकालना बहुत मुश्किल हो गया है लेकिन अगर प्यार और करियर में सही तालमेल न हो तो रिश्ते खराब होना शुरू हो जाते हैं।
    हर किसी की जिंदगी में प्यार का होना बहुत जरुरी है लेकिन इसके साथ करियर का भी सही मुकाम में होना जरुरी है। इस भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में किसी के लिए भी समय निकालना बहुत मुश्किल हो गया है लेकिन अगर प्यार और करियर में सही तालमेल न हो तो रिश्ते खराब होना शुरू हो जाते हैं। तो अगर आप भी अपने प्यार और करियर दोनों में बैलेंस बना के रखना है तो आप भी इन आसान से तरीको को अपना सकते है। और अपने करियर और प्यार के बीच में संतुलन बना सकते है।

    1. जिम्मेदारियां -
    अपने पार्टनर से अपनी आॅफिस की जुड़ी जिम्मेंदारियों के बारे में जरुर बताएं। इससे वो आपको समझेंगें और आपका पूरा साथ देंगें। और दोनों के बीच में संतुलन बना रहेगा।

    2. छुट्टी में नो ऑफिस वर्क -
    अगर आप किसी दिन छुट्टी पर हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि घर पर आॅफिस का काम न करें और अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे दोनों में प्यार बना रहेगा।

    3. मानसिक स्थिति -
    पहले तो आप अपनी जिंदगी की दोहरी जिम्मेंदारियों के लिए मानसिक रुप से तैयार रहें। किसी भी बात पर अपना धीरज न खोएं। और संभलकर फैसले करे।

    4. लंबी छुट्टी न लें -
    अपने आॅफिस की जिम्मदारियों को ध्यान में रखते हुए ही छुट्टियां लें और ज्यादा लंबी छुट्टी न लें। एेसा करने से आपकी इमेज पर असर पड़ेगा। इसका ऑफिस में आपकी इमेज पर बहुत असर पड़ता है।
    5. प्लानिंग -
    सबसे पहले अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी प्लानिंग से करें और सारा दिन कोशिश करें कि उसी के अनुसार अपना काम करें। सब अच्छा होगा।

    ऐसा होता है देवर भाभी का रिस्ता।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप