![]() |
| परफ्यूम एक एेसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जिसे हर कोई लगाना पसंद करता है। इसकी खुशबू आपके मूड को भी ठीक कर देती है। इसे लगाने से खुद से ही आती खुशबू अापकी थकावट को दूर करती है |
1. बालों में -
बालों में इसे लगाने से आप सारा दिन मेहकते हैं इसे बालों पर लगाने के लिए पहले इसे कंघी पर स्प्रे करें और फिर बालों को संवारें। तो इसकी खुशबू बहुत देर तक बनी रहेगी।
2. कोहनी के अंदर -
परफ्यूम को कोहनी के अंदरुनी हिस्से पर लगाएं। एेसा करने से पूरी बाजु में इसकी खुशबू फैल जाती है तो इससे अच्छा महसूस होता है।
3. कान के ऊपर परफ्यूम -
कान के पीछे का हिस्सा ज्यादा ही ऑयली होता है। ऑयल के कारण यहां परफ्यूम लगाने से इसका असर देर तक रहता है। किसी से गले मिलते वक्त हमारे कान का हिस्सा उनके करीब होता है इसलिए यहां परफ्यूम लगाने से इसकी मेहक बहुत समय तक रहती है।
4. घुटनों के पीछे -
यहां परफ्यूम लगाने से खूशबू लंबे समय तक रहती है, और यह आने वाले पसीने की बदबू से भी बचाती है।
- आप भी लगाती है नेल पेंट तो जाने उससे होने वाले नुकसान।





No comments:
Post a Comment