![]() |
| आपस की लडाई में इस बात को हमेशा याद रखें कि हर किसी की अपनी अपनी भावनाएं होती है आप इस थोड़ी देर के गुस्से में किसी को भी ऐसी बात न कहें कि आपके रिश्ते की मर्यादा को ठेस पहुंचे। |
1. पुरानी बातें न दोहराएं -
पार्टनर से अपने अतीत में या हालात को लेकर अगर कोई गलती हो जाए तो हर बार इसे बहस का हिस्सा न बनाएं। जिंदगी में आगे बढ़कर पीछली बुराइयों का भूल जाएं, झगडे के गुस्से में कभी भी पुरानी बातो को न दोहराये।
2. इज्जत से बोले -
किसी बात को लेकर एक-दूसरे के साथ नराजगी होना जायज बात है लेकिन इस बात को याद रखें कि आप पार्टनर से प्यार करते हैं। अपने प्यार के बीच गुस्से को हावी न होने दें और एक-दूसरे के नाम को बिगाड कर चिढ़ाने की बजाए प्यार से बात करें। ऐसा करने से आपका रिश्ता कुछ देर बाद ठीक तो हो जाएगा।
3. किसी से तुलना न करें -
आप पार्टनर को हमेशा यह जताएं कि वही आपके लिए परफैक्ट है। चाहे झगड़ा भी हो जाए लेकिन प्यार जताना कभी न भूलें। किसी दूसरे की तुलना कभी भी अपने पार्टनर से न करे।
4. बात करना न छोडें -
कुछ पार्टनर जरा सी बात होने पर एक-दूसरे के साथ बात करना छोड़ देते हैं। जब तक आप खुल कर बात नहीं करेंगे तो बात कभी खत्म नहीं होगी। चुप रहने से अच्छा है कि बातें शेयर करें, और झगड़े को सुलझाने की कोशीस करे।
- शादीशुदा पुरुष के लव अफेयर करने के कारण।





No comments:
Post a Comment