• Breaking News

    Tuesday, June 27, 2017

    भीगे हुए बादाम खाने के अनेक लाभ।

    Bheege-hue-baadam-khane-ke-anek-laabh
    रात को पानी में बादाम भिगोकर सुबह खाने से इसके बहुत से लाजवाब फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन इ, जिंक, कैल्शियम ,मैग्नीशियम, मिनरल्स और ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं
    लगभग सभी घरो में बच्चों को भिगोकर बादाम खिलाएं जाते है । इसके मुख्य कारण हैं। बादाम यादाशत को बेहतर बनाने का काम करते हैं। बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होते हैं। रात को पानी में बादाम भिगोकर सुबह खाने से इसके बहुत से लाजवाब फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन इ, जिंक, कैल्शियम ,मैग्नीशियम, मिनरल्स और ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। आप भी खाये और इसके लाभों का फायदा उठाये।

    1. वजन कम -
    भीगा हुआ बादाम एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें मौजूद मोनोअनसेचुरेटेड फैट भूख को रोकने का काम करता है। जो भूख को महसूस नहीं होने देते और अतिरिक्त फैट को कम करने में भी सहायक होते है।
    2. प्रैग्नेंसी में फायदेमंद -
    गर्भवती औरत के लिए रात को भिगोकर रखे हुआ बादाम खाने से उसके बच्चे का विकास बहुत अच्छा होता है। इसके यह न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में सहायक है। तो अगर आप भी पेट से तो बादाम खाना चालू के दीजिये।

    3. पाचन क्रिया बेहतर -
    भीगे हुए बादाम खाने से पाचन क्रिया पहले से अच्छी हो जाती है। इससे प्रोटीन पचाना आसान हो जाता है। जो की आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है।
    4. दिल रखे स्वस्थ -
    शरीर का सबसे नाजुक और जरूरी हिस्सा है दिल। दिल स्वस्थ हो तो इससे सेहत भी अच्छी रहती है। बादाम में शामिल एंटीऑक्‍सीडेंट एजेंट कोलेस्‍ट्रॉल के ऑक्‍सीकरण को रोकने में सहायता करता है। इसे भिगोकर खाने से दिल से जुडी परेशानियों से बचाने का काम करता है।

    अपना दिमाग करना है तेज तो रोज करे इन चीजों का सेवन।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप