1. अपने रोमांस को जगाए रखने के लिए एक-दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देते रहना चाहिए।
2. वैलेंटाइंस डे भी मनाएं क्योंकि यह शादी से पहले दिनों की याद दिलाता है जब आप इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते थे।
3. पति को पत्नी की तारीफ समय-समय पर करते रहना चाहिए और पत्नी को पति की आदतों के साथ रहने में मजा आना चाहिए या फिर पति की आदतों को प्यार से बदलने में मदद करनी चाहिए ताकि जीवन सुखद बना रहे।
4.आदर्श पति-पत्नी कभी भी एक दूसरे का जन्मदिन नहीं भूलते। सबसे पहली विश एक-दूसरे को दें और उचित उपहार देना न भूलें।
5. शादी की सालगिरह पर एक-दूसरे को उनका महत्व दर्शाएं और आई लव यू कहना न भूलें।
- जब बॉयफ्रेंड हो दूर तो ये सब करती है लड़कियां।
7. आफिस से पत्नी को फोन करते रहें। यदि कहीं बाहर किसी काम से गए हैं तो पत्नी को ई-मेल भेजें और उनको दूर रहने की तकलीफें बताएं कि आपकी कितनी याद आ रही है और आपके हाथ के खाने को तरस रहा हूं। आई मिस यू कहें। पत्नी भी जब मायके जाए तो पति को फोन पर उनसे दूरी होने का अहसास करवाएं।
8. अच्छे पति-पत्नी अपनी इच्छा एक-दूसरे पर थोपने की कोशिश नहीं करते बल्कि एक-दूजे की कद्र करते हैं। कुछ पसंद न आने पर एक छोटा-सा मशविरा दें पर इस ढंग से कि दूसरा बुरा न माने।
9. जब आप एक-दूसरे के साथ अकेले होते हैं तो शारीरिक तथा मानसिक रूप से साथ रहें। बस अपने बारे में ही सोचें, बात करें।
10. रात्रि में भी सोने से पहले अपने परिवार, अपने दाम्पत्य जीवन, अपने वर्तमान और भविष्य के बारे में बातें करें। अपनी दिनचर्या शेयर करें। घर व घरेलू लड़ाई-झगड़े लेकर अपनी सुखद रात्रि बेकार न करें।
- सावधान ! कही आपकी पत्नी तो नहीं कर दे रही धोखा।
12. बाहर घूमने और शादी-पार्टी पर जाते समय एक-दूसरे की पसंद का ध्यान रखते हुए वस्त्र पहनें या वस्त्रों के चुनाव में एक-दूसरे की मदद करें।
13. पति-पत्नी अपने दफ्तर के तनाव घर लाकर अपना मूड खराब न करें। समस्या होने पर एक-दूसरे को सहयोग देने में कतराएं नहीं।
14. कभी-कभार शॉपिंग पर साथ-साथ जाएं और आपसी पसंद की खरीदारी करें।
15. घर-परिवार की जिम्मेदारी मिल कर निभाएं। बच्चों की देखरेख भी मिलजुल कर करें।
- हर समय ब्रा पहने रहने से भी होते है कई नुकसान।




No comments:
Post a Comment