• Breaking News

    Monday, June 12, 2017

    चुनाव को लेकर भविष्यवाणी गलत होने पर लाइव टीवी पर क्या हुआ देखिये वीडियो।

    इंग्‍लैंड में इन दिनों चुनाव का जबरदस्त माहौल रहा है। 8 जून को हुए आम चुनाव में जेरेमे कोरबिन की पार्टी 'लेबर पार्टी' ने काफी अधिक संख्‍या में वोट बटोरे जीत हासिल की। इस चुनाव से पहले इंग्लैंड के एक लेखक मैथ्‍यू ने 28 मई को एक ट्वीट करके भविष्यवाणी की थी के कि लेबर पार्टी को कितने वोट मिलेंगे।
    मैथ्‍यू ने लिखा कि, 'जेरेमी कोरबिन की लेबर पार्टी को 38 परसेंट से ज्‍यादा वोट नहीं मिलेंगे। अगर मैं गलत साबित हुआ तो नई किताब 'ब्रेक्‍सिट' को चबा जाऊंगा।' 
    जब चुनाव के नतीजे सामने आए, तो चौंकाने वाले थे। लेबर पार्टी ने 40.3 परसेंट वोट हासिल कर मैथ्‍यू को गलत साबित कर दिया। जीत की खुशी के बाद लेबर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मैथ्‍यू को ट्रोल करना शुरु कर दिया। मजबूरन इस ब्रिटिश लेखक को अपना वादा पूरा करना पड़ा।

    किताब का पन्‍ना फाड़ा और चबा लिया
    मैथ्‍यू ने 10 जून को एक और ट्वीट किया कि, 'लेबर पार्टी जीत गई और मैं गलत साबित हुआ, ऐसे में वह लाइव टीवी पर अपनी किताब खाएंगे'। यह ट्वीट करते ही मैथ्‍यू स्‍काई चैनल पहुंच गए और साथ में अपनी किताब 'ब्रेक्‍सिट' को भी ले गए। चैनल पर पार्टी की जीत-हार की चर्चा करते समय उन्‍होंने किताब का पन्‍ना फाड़ा और चबा लिया। मैथ्‍यू की इस हरकत को देखकर एंकर ने कहा कि, अच्‍छा लगा कि आपने अपना वादा पूरा किया। आपको बता दें कि मैथ्‍यू केंट यूनिवर्सिटी में राजनीति के प्रोफेसर हैं 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप