• Breaking News

    Saturday, June 3, 2017

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के बीच टॉप 5 Affair

    bollywood-actres-aur-cricketars-ke-bich-top-5-affair
    बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बहुत गहरा और पुराना है। बॉलीवुड सेलब्स और इंडियन स्टार क्रिकेटरों के बीच अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। क्योकि हाल ही में इन दोनों स्टार्स की खबरे अख़बारों की सुर्खिया बनी हुई थी। इनके अलावा और भी कई जोड़ियां रही है जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे है।

    अनुष्‍का शर्मा-विराट कोहली
    इन दोनों के अफेयर की शुरूआत 2014 में हुई। जब भारत और श्रीलंका का क्रिकेट हो रहा था और अनुष्का विराट को चीयर करने के लिए स्टेडियम में पहुंची थी। शुरूआत में विराट ने अपनी मोहब्बत को दोस्ती का नाम ही दिया लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

    किम शर्मा-युवराज सिंह
    युवराज सिंह का नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन किम शर्मा के साथ इनका अफेयर लगभग 4 साल से ज्यादा चला। लेकिन युवराज की मां को इन दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था जिस वजह से दोनों को अलग होना पड़ा। नहीं तो इन दोनों का ही शादी करने का प्लान था।

    - अर्जुन-श्रद्धा की हाफ गर्लफ्रेंड देखने से रोक नहीं पाएंगे खुद को, जानें क्यों। 

    नगमा-सौरव गांगुली
    इंडियन टीम के शानदार कप्तान रह चुके सौरव गागुंली का नाम एक्ट्रैस नगमा के साथ जोड़ा जा चुका है। इन दोनों की मुलाकात लंदन में हुई और वहीं से इनका अफेयर शुरू हुआ। 2001 में इन दोनों के प्यार की खबरें दुनिया के सामने आ गई लेकिन सौरव गांगुली की शादी पहले ही डोना गांगुली के साथ हो चुकी थी जिस वजह से नगमा के साथ रिश्ता आगे न चल सका।

    सारिका-कपिल देव
    क्रिकेटर कपिल देव का नाम भी बॉलीवुड एक्ट्रैस सारिका के साथ जुड़ा था। और दोनों के घरवाले भी इस रिश्ते के लिए मंजूरी दे चुके थे लेकिन कपिल देव की उस समय एक और गर्लफ्रैंड थी जिसका नाम रोमी था। रोमी की वजह से ही सारिका और कपिल का रिश्ता आगे नहीं चल पाया।

    सुष्मिता सेन-वसीम अकरम
    पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम और सुष्मिता सेन का अफेयर रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना से शुरू हुआ। इस शो में इन दोनों ने जज की भूमिका निभाई थी और इसके बाद दोनों की शादी करने की खबर भी सामने आई थी लेकिन एक ट्विटर मैसेज में सुष्मिता ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम ही दिया।

    इनकी हॉटनेस देखकर सलमान खान क्या हर कोई हो जायेगा पागल, देखे हॉट तस्वीरें।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप