ग्रीन टी के फायदों से प्रभावित होकर बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करने लगे है। लेकिन इसका सेवन फायदेमंद होने के साथ ही खतरनाक भी हो सकता है। वजन घटाने में ग्रीन टी सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थ है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट वजन घटाने में मददगार होते हैं। लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो यह सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है।
दो कप से ज्यादा होता है नुकसानदेह
एक दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए नहीं तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। कई दूसरे पेय पदार्थों की तरह ग्रीन टी में भी कैफीन पाया जाता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से सिर दर्द, पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी, डायरिया और घबराहट की शिकायत हो सकती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को ग्रीन टी नहीं पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।
- मुहांसो को मिटाने और बालों को सुन्दर बनाने के लिए इस्तेमाल करें लौंग का तेल।
ज्यादा ग्रीन टी पीने के नतीजे -

- अगर आप बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीते हैं तो आपको सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन सिर दर्द दे सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि एक दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी न पिएं।
- अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से एनिमिया होने का खतरा बढ़ जाता है।
- ज्यादा ग्रीन टी पीने से डायरिया होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
- बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीना दिल की सेहत के लिए भी सही नहीं है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
- बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी के सेवन से अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है। इसके अति सेवन से नींद प्रभावित होती है और इससे जुड़ी कई दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

No comments:
Post a Comment