• Breaking News

    Saturday, June 17, 2017

    Nokia के नए स्मार्टफोन्स की खरीद पर मिल रहे है ये ऑफर्स।

    स्मार्टफोन मार्किट में लंबे वक्त के बाद वापसी करने वाली नोकिया की इन दिनों बहुत चर्चा है। नोकिया ने अपने 3 स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्चिंग एचएमडी ग्लोबल की तरफ से की गई है। फिनलैंड की कंपनी HMD Global ने हाल ही नोकिया के तीन स्मार्टफोन Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 को भारत में लॉन्च किया। आॅफलाइन रिटेल स्टोर्स पर Nokia 3 9,499 रुपये का मिल रहा है। Nokia 3 और Nokia 5 आॅफलाइन स्टोर्स से खरीदे जा सकते हैं लेकिन Nokia 6 स्मार्टफोन केवल ऐमजॉन इंडिया से आॅनलाइन खरीदा जा सकता है।

    नोकिया 5 और 7 की प्री बुकिंग कर पाएंगे जल्द 
    Nokia 5 की प्री-बुकिंग 7 जुलाई से शुरू होगी तो वहीं नोकिया 6 स्मार्टफोन जुलाई के बाद भारतीय ग्राहकों के हाथ में आएगा। इसकी प्री-बुकिंग 14 जुलाई से शुरू होगी। नोकिया 5 की कीमत 12,899 और नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपये है। नोकिया 3 चार कलर आॅप्शंस, मैटे ब्लैक, सिल्वर वाइट, टेंपर्ड ब्लू और कॉपर वाइट में अवेलेबल है।

    नोकिया 3 पर है ये आॅफर
    जो ग्राहक Nokia 3 स्मार्टफोन खरीदेंगे उनको 5GB वोडाफोन डेटा हर महीने मिलेगा। इसके लिए 149 रुपये का रिचार्ज कराना होगा और इसकी वैधता 3 महीने तक रहेगी। वहीं Makemytrip.com भी इन ग्राहकों को 2,500 रुपये की छूट दे रहा है। इसमें 1,800 रुपये होटल बुकिंग और 700 रुपये घरेलू उड़ानों के लिए शामिल हैं।

    नोकिया स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन्स - ( स्रोत - www.rochakpatrika.com )
    नोकिया 3 
    कीमत- करीब 9,499 रुपए
    प्रोसेसर- मीडिया टेक एमटीके 6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर
    स्क्रीन- 5 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
    रीयर कैमरा- 8 मेगापिक्सल, ड्यूअल टोन फ्लैश
    फ्रंट कैमरा- 8 मेगा पिक्सल, ऑटो फोकस
    रैम- 2 जीबी
    स्टोरेज- 16 जीबी (128 तक बढ़ा सकेंगे)
    बैटरी- 3000 mAh

    नोकिया 5 
    कीमत- करीब 12,899 रुपए
    प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
    स्क्रीन- 5.2 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
    रीयर कैमरा- 13 मेगापिक्सल, ड्यूअल टोन फ्लैश
    फ्रंट कैमरा- 8 मेगा पिक्सल, ऑटो फोकस
    रैम- 2 जीबी
    स्टोरेज- 16 जीबी (128 तक बढ़ा सकेंगे)
    बैटरी- 2650 mAh

    नोकिया 6 
    कीमत- करीब 14,999 रुपए
    प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
    स्क्रीन- 5.5 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
    रीयर कैमरा- 16 मेगापिक्सल, ड्यूअल टोन फ्लैश
    फ्रंट कैमरा- 8 मेगा पिक्सल, ऑटो फोकस
    रैम- 3 जीबी
    स्टोरेज- 32 जीबी (128 तक बढ़ा सकेंगे)
    बैटरी- 3000 mAh

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप