• Breaking News

    Sunday, June 18, 2017

    राशिफल - 18 जून रविवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी तबीयत कुछ ठीक नहीं रहेगी। सर्दी, कफ, बुखार हो सकता है। किसी का भला करने पर आप पर ही विपत्ति आ सकती है। किसी से पैसों का लेन-देन न करें।

    2. वृष (Taurus) 
    आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन-वृद्धि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

    3. मिथुन(Gemini)    
    गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति का योग है।

    4. कर्क (Cancer) 
    आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंता रहित होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आज आपके भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है।

    5. सिंह (Leo)  
    गणेशजी आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। आज आप को विपरित संयोग का प्रतिकार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है।

    6. कन्या (Virgo)  
    सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण की खरीदी भी हो सकती है। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच की तकरार दूर होगी तथा घनिष्ठता भी बढे़गी।

    7. तुला (Libra)  
    आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ सहकारपूर्वक कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

    9. धनु (Sagittarius)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धनहानि का योग है।

    10. मकर (Capricorn)  
    आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखें।

    12. मीन (Pisces)
    आप का दिन शुभ फलदायी है। उत्साह तथा स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 
    कौनसी राशि वाले लोग ज्यादा झूठ बोलते है, जाने। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप