दिल दुरुस्त हो तो शरीर के सभी अंग सही ट्रैक पर काम करते हैं, इसलिए इन सेहतमंद फूड्स से बनाइए अपने दिल को तंदुरुस्त।
1. ओटमील पचने में आसान होते हैं और शरीर के कॉलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। दिल की नशों में भी कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं हो पाता है और दिल अपना काम बखूबी करता रहता है।
2. एक नए अध्ययन में पता चला है कि 25 से 42 साल की उम्र की महिलाएं अगर ब्लूबेरीज का नियमित सेवन करती हैं तो उन्हें दिल की बीमारियों से निजात मिलती है।
3. डार्क चॉकलेट में 60-70 फीसदी कोकोआ होता है। कोकोआ में मौजूद तत्व खून में थक्के नहीं जमने देते हैं और खून के बहाव को गति देते हैं। इससे दिल की बीमारियां नहीं होती हैं
4. खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी आदि में विटामिन C की
अच्छी मात्रा होती है, जो दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होती है।
5. सोया प्रोडक्ट शरीर को फैट और कोलेस्ट्रॉल फ्री प्रोटीन देते हैं। इनमें शरीर के लिए जरूरी ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होते हैं।
6. अगर आलू को डीप फ्राई किए बिना खाया जाए तो ये आपके दिल के लिए अच्छा हो सकता है। आलू में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
7. आलू की तरह टमाटर में भी पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ-साथ टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
8. बादाम में विटामिन E की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर शरीर के कॉलेस्ट्रॉल से लड़ने में मदद करते हैं।
9. किशमिश और अखरोट भी बादाम की तरह शरीर के कॉलेस्ट्रॉल से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं।
10. ब्रोकोली और पालक में मौजूद ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर शरीर के कॉलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं।

No comments:
Post a Comment