• Breaking News

    Thursday, June 23, 2016

    बहादुरी की मिसाल: पुलिस के आने तक बदमाश को दबोचे रही डीयू की छात्रा


    दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की छात्रा ने बहादुरी का परिचय देते हुए मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को दबोच लिया। बदमाश अपने साथी के साथ छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग रहा था।

    छात्रा ने बदमाशों को होंडा स्कूटी से नीचे गिरा दिया और एक बदमाश को पुलिस के आने तक दबोचे रखा। मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार
    कर लिया है। उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार, राखी डीयू में द्वितीय वर्ष की छात्रा है और एपी ब्लॉक, पीतमपुरा स्थित पीसीटीआई इंस्टीट्यूट में 21 जून को परीक्षा देने आई थी।

    यह भी पढ़े ‘रेप्ड वूमेन’ कहना पड़ा भारी सलमान को, नागपुर में शिकायत दर्ज
    शाम पौने पांच बजे जब वह कोहाट एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रही थी तभी काले रंग के स्कूटी पर दो युवक वहां आए और पीछे बैठे युवक ने राखी से उसका मोबाइल छीन लिया। राखी ने घबराने के बजाय बहादुरी का परिचय दिया और बदमाशों का पीछा कर स्कूटी को गिरा दिया।

    राखी ने पीछे बैठे बदमाश को मौके पर मौजूद कुछ लोगों की मदद से दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी वासु के रूप में हुई।

    पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। पुलिसकर्मियों ने छात्रा को उचित इनाम देने की घोषणा की है। 10वीं पास वासु मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान पर ट्रेनिंग ले रहा था। कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए उसने मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप