• Breaking News

    Wednesday, June 22, 2016

    तीसरे टी-20 का रोमांचक अंत, भारत ने अपने नाम की सीरीज


    टी-20 का तीसरा मैच सीरीज के लिए निर्णायक था तो मुकाबला भी अंत तक कांटे का रहा। अंतिम गेंद तक चले मैच में भारत ने 3 रन से जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली।

    Score Card
     
    हरारे में हुए निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। फिर केदार जाधव के संघर्षपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर
    138 रन बनाए। केदार की टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहली फिफ्टी है और वह 19वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 42 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के से 58 रन बनाए।

    जवाब में जिम्बाब्वे ने अंतिम गेंद तक संघर्ष किया। मेजबान टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे लेकिन बल्लेबाज एल्टन चिगुंबुरा (16) के बोल्ड हो जाने से मैच भारत ने जीत लिया। इस तरह से भारत ने सीरीज 2-1 से जीत लिया।

    भारत को पहली और अंतिम सफलता बरिंदर सरां ने दिलाई। सरां के अलावा चहल, पटेल और कुलकर्णी को भी 1-1 विकेट मिले। आज के मैच में भारतीय एकादश में कोई बदलाव नहीं है जबकि मेजबान टीम ने 3 बदलाव किए।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप