• Breaking News

    Wednesday, July 6, 2016

    किस हाल है में वो कुत्ता? जिसे तीन मंजिला इमारत से फेंका गया था


    तीन मंजिला इमारत की छत से फेंके गए कुत्ते की जान आखिरकार बच गई है। मामला चेन्नई का है। सोसल मीडिया पर कुत्ते को छत से फेंकने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एक एनजीओ की नजर घटना पर गई। इसके अलावा देशभर की मीडिया में पशु हिंसा की इस वारदात को प्रमुखता से जगह मिली, जिससे इस वारदात के बारे में सही जानकारी मिल सकी।

    मीडिया खबरों के मुताबिक पशु अधिकारों के लिए काम कर रहे समाजसेवी श्रवण क्रिष्णन ने गोद लिए हुए कुत्ते की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की और उसकी सलामती की खबर दी। कृष्णन के मुताबिक कुत्ते की पीछे की टांगे चोटिल हुई हैं, जिससे वह चल नहीं पा रहा है। कृष्णन ने कहा कि चोटिल कुत्ता अब भी अपनी पूंच हिलाकर अपने ऊपर हुए जुल्म की गवाही दे रहा है, ये देख उनका दिल बैठा जाता है। कृष्णन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

    वारदात में शामिल दो आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है। आरोपी स्टूडेंट हैं। कुत्ते को छत से फेंकने वाले आरोपी का नाम गौतम सुदर्शन बताया जा रही है तो वहीं आशीष पाल ने वीडियो को शूट किया था। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस की मुताबिक आरोपी अपने गृहनगर में कहीं छिपे थे, उनके माता-पिता उन्हें तिरुनेलवेल्ली और कन्याकुमारी से चेन्नई लेकर आ रहे हैं। चेन्नई पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुत्ते को छत से फेंकने वाला वीडियो करीब हफ्ते भर पहले शूट किया गया था। मंगलवार को यह वीडियो फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर वायरल हो गया था। आरोपी सुदर्शन और पाल को उनके सहपाठियों ने पहचाना, जो कि तमिलनाडु के माधा मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।

    33 सेकेंड की वीडियो क्लिप में स्लो मोशन में कुत्ते को छत से नीचे फेंकते हुए दिखाया गया है। इस दौरान कुत्ते को छत से फेंकने वाला आरोपी कैंमरे में मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल ने आरोपियों और घटना की सही जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए बतौर इनाम देने की घोषणा की थी। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप