![]() |
| jadhav-case-me-jeet-dilane-wale-vakil-harish-salve-ki-ho-rahi-tarif |
हरीश साल्वे की एक दिन की फीस 30 लाख रुपये है
भारत के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे जहां एक दिन की पैरवी के लिए 30 लाख रुपये फीस लेते हैं लेकिन कुलभूषण जाधव के मामले में सुनवाई के लिए उन्होंने महज एक रुपये की फीस ली थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के जरिए बताया था कि हरीश साल्वे ने महज एक रुपये फीस पर हेग में स्थित इंटरनेशनल कोर्ट में जाधव मामले की पैरवी की।
साल्वे ने पूरे 90 मिनट के तय समय तक रखे मजबूती से तर्क
हरीश साल्वे ने इंटरनेशनल कोर्ट में जिस तरह से 90 मिनट के तय समय में कुलभूषण जाधव मामले को लेकर तर्क दिए और जितनी भी तारीफ की जाए कम है। जहां एक ओर पाकिस्तान की ओर से भेजे गए वकील की दलीलें महज 30 मिनट में ही समाप्त हो गई। लेकिन भारत की ओर से हरीश साल्वे ने बेहद मजबूती से पूरे 90 मिनट तक आईसीजे को अपने तर्कों से आश्वस्त किया। आखिरकार इंटरनेशनल कोर्ट के 11 जजों की पीठ ने एकमत से जाधव की फांसी की सजा पर रोक का फैसला दिया।
पीएम मोदी ने भी की हरीश साल्वे की तारीफ
कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से फोन पर बात किया। जिस तरह से विदेश मंत्रालय ने कुलभूषण जाधव मामले को संभाला उसकी तारीफ की। पीएम मोदी ने वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे की भी तारीफ की। इस तरह से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे की शानदार पैरवी के चलते पाकिस्तान को इंटरनेशनल कोर्ट में करारी शिकस्त मिली। दूसरी ओर हरीश साल्वे को जमकर बधाई और वाहवाही मिली।
- दबंग खान के भाई अरबाज खान का इस एक्ट्रेस के साथ चल रहा है अफेयर, देखें हॉट तस्वीरें।




No comments:
Post a Comment