![]() |
| पसीने के कारण आपकी त्वचा ऑयली हो जाती है और जिससे मुंहासें हो जाते हैं। इससे बचने के लिए सभी बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सहारा लेती हैं लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। |
1. तैलीय त्वचा -
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी ऑयली स्किन की वजह से होती है। इसके लिए 1 चम्मच सेंधा नमक में ओट्स डालकर अच्छी तरह मसल लें। अब इसमें 1 चम्मच बादाम तेल और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें और 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। आपके चेहरे की डैड स्किन दूर हो जाएगी और आपका चेहरा खिल उठेगा।
2. गोरी रंगत -
1 चम्मच सेंधा नमक में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें जिससे आपके चेहरे रंग में बहुत निखार आएगा।
3. रूखी त्वचा -
रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए 1 चम्मच सेंधा नमक में 1 चम्मच बादाम तेल मिलाएं और हर रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। आपको रूखी त्वचा से छुटकारा मिल जाएगा।
4. झुर्रियां -
उम्र के बढ़ने के साथ ही चेहरे पर झुर्रियों की समस्या दिखने लग जाती है। इससे बचने के लिए 1 चम्मच सेंधा नमक में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाने से बहुत फायदा होता।
- परफ्यूम लगाना है तो शरीर के इन हिस्सों में लगाये।





No comments:
Post a Comment