• Breaking News

    Monday, June 12, 2017

    प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल से कोई फर्क नहीं पड़ता।

    बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान की एक फोटो ट्विटर पर डालने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया था। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने साफ़ साफ कहा है कि वो सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर कभी घबराती नहीं और उन्हें नहीं लगता कि लड़की होने के नाते कोई भी उनकी आवाज़ को दबा सकता है।

    हमारा ट्वीट एक आर्टिकल बन जाता है
    फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा "मीडिया हम कलाकारों के ट्वीट को बहुत ज़्यादा महत्व देता है। हमारा ट्वीट एक आर्टिकल बन जाता है। सोशल मीडिया पर मेरे 17 मिलियन फॉलोवर हैं और मैं सिर्फ उनके लिए ट्वीट करती हूं। जबकि मीडिया उन्हीं ट्वीट को लेकर ख़बरें बना देता है, जिसके चलते एक सामान्य सी बात भी किसी बड़े मुद्दे की तरह दिखाई देने लगती है।"

    सच बोलने से घबराने जैसा कुछ नहीं 
    अभिनेत्री प्रियंका ने आगे कहा की "मेरे माता-पिता ने यह सिखाया है कि सच बोलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है।" प्रियंका ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वो लड़की की आवाज़ को दबा देंगे तो ये गलत है। वो हमेशा बिना डरे अपनी बात लोगों तक रखती रहेंगी।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप